रविवार, 29 मार्च 2026

भोपाल: किराना कारोबारी ने दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्य की, तलाक के बाद थे अवसाद में

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक 41 वर्षीय किराना कारोबारी ने अपनी दुकान के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार तड़के उनके भाई ने शव को फंदे पर लटकते हुए देखा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

भोपाल के बैरागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नीलकंठ कॉलोनी में रहने वाले उमेश कुमार खतरी (41) ने रविवार तड़के अपने घर में स्थित दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके छोटे भाई अजीत ने सबसे पहले शव को देखा, जिसके बाद परिजनों और पड़ोसियों की मदद से उन्हें फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Reading भोपाल: किराना कारोबारी ने दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्य की

तलाक के बाद बच्चों को लेकर थे परेशान

जानकारी के अनुसार मृतक उमेश कुमार खतरी किराना कारोबारी थे और एक फाइनेंस कंपनी के लिए रिकवरी का काम भी करते थे। परिवार के अनुसार, उनकी शादी वर्ष 2007 में हुई थी, लेकिन वर्ष 2016 में पत्नी से तलाक हो गया। तलाक के बाद दोनों बच्चे पत्नी के पास रहने लगे। परिजनों ने बताया कि बच्चों से दूरी के कारण उमेश कुमार अवसाद (डिप्रेशन) में रहते थे।

सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस जांच जारी

पुलिस ने घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है। परिजनों के बयानों में भी आत्महत्या का कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है। बैरागढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद रविवार दोपहर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

यह जानकारी केवल सामान्य उद्देश्यों के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमारे Disclaimer पेज देखें।

Shivpuri: इंस्टाग्राम लाइव पर फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें