बुधवार, 11 मार्च 2026

ग्वालियर: मंडप के नीचे ही दुल्हन ने विदा जाने से किया इनकार, दूल्हे की प्रेमिका ने भेजे थे वीडियो-फोटो

ग्वालियर। शहर के कंपू थाना क्षेत्र के गुड़ा गुड़ी के नाके पर सोमवार रात एक शादी समारोह में अप्रत्याशित घटना घटी। विदाई के समय दुल्हन ने अपने पति गिरिराज कुशवाहा के साथ जाने से इनकार कर दिया। दुल्हन ने आरोप लगाया कि शादी के दौरान ही उसे दूल्हे की कथित प्रेमिका का फोन आया और उसने कुछ वीडियो व फोटो वाट्सऐप पर भेजे।

ग्वालियर: मंडप के नीचे ही दुल्हन ने विदा जाने से किया इनकार

प्रेमिका ने दी थी चेतावनी

पुलिस के अनुसार, प्रेमिका ने दुल्हन को बताया कि उसने (गिरिराज ने) पहले ही उससे शादी कर रखी है। उसने दुल्हन को यह शादी तोड़ने की सलाह देते हुए कहा कि गिरिराज छह महीने बाद उसे भी छोड़ देगा। भेजे गए सबूतों को देखने के बाद दुल्हन ने घबराकर विदा होने से इनकार कर दिया। दूल्हे द्वारा मनाने के बावजूद वह राजी नहीं हुई।

परिजनों ने थाने में दी शिकायत

घटना के बाद दुल्हन और उसके परिजन मंगलवार को कंपू थाने पहुंचे। उन्होंने शादी में हुए खर्च और कथित धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। ग्वालियर सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दुल्हन ने युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

नोट: यह खबर उपलब्ध जानकारी और विभिन्न मीडिया स्रोतों पर आधारित है। समाचार लिखे जाने के समय तक प्राप्त तथ्यों के अनुसार प्रस्तुत किया गया है। स्थिति में बदलाव संभव है और आधिकारिक पुष्टि के बाद अपडेट किया जा सकता है। 

मध्य प्रदेश: हर विकासखंड से चुने जाएंगे 15 'सीएम इंटर्न', सीधे मुख्यमंत्री को देंगे रिपोर्ट


ताज़ा खबरों के लिए हमारा Telegram चैनल जरूर जॉइन करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें