राजधानी भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष के दौरान एक बाइक सवार परिवार पर हमला हो गया। इस घटना में छह वर्षीय बच्ची के सिर पर धारदार हथियार से चोट आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
भोपाल के शाहजहांनाबाद क्षेत्र में बुधवार रात करीब 12 बजे दो गुटों के बीच विवाद हो रहा था। दोनों पक्षों के करीब 70-80 लोग लाठी-डंडे और तलवार जैसे धारदार हथियारों से लैस थे। इसी दौरान एक व्यक्ति अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बाइक से वहां से गुजरा।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
पीड़ित फैजान अहमद ने बताया कि उनकी पत्नी और बच्चे शाहजहांनाबाद स्थित नूर महल में मायके आए हुए थे। वह परिवार को लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। गली संकरी होने के कारण बाइक मोड़ने की कोशिश की, तभी विवाद कर रहे लोग उन पर टूट पड़े। हमले के दौरान धारदार हथियार से वार किया गया, जिसकी चपेट में उनकी छह वर्षीय पुत्री आ गई। बच्ची के सिर में गहरी चोट आई है। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
पुलिस ने शुरू की जांच
शहजांनाबाद थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान ने बताया कि हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमें बनाई हैं। शाहजहांनाबाद एसीपी अनिल बाजपेई ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। पीड़ित ने बताया कि हमला करने वालों से उनका कोई पुराना विवाद नहीं था और वह संघर्ष में शामिल लोगों को नहीं जानते। बच्ची की हालत पर फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है।
“यह जानकारी केवल सामान्य उद्देश्यों के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमारे Disclaimer पेज देखें।”
भोपाल: इकबाल मैदान के नाम विवाद पर सियासत गरमाई, कांग्रेस ने किया पलटवार

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें