मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य में बस सेवाओं को केंद्रीकृत करने की महत्वाकांक्षी पहल शुरू की है। यह "मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा" योजना अंतर्गत संचालित की जा रही है, तथा इसे मध्यप्रदेश पैसेंजर ट्रांसपोर्ट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड नामक नए संगठन द्वारा संचालित किया जाएगा।
इस योजना के अंतर्गत भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर आदि शहरों के बस संचालन को एकीकृत किया जाएगा। निजी बस ऑपरेटरों को पारदर्शी प्रणाली में शामिल किया जाएगा, और नये बस स्टॉप, डिपो व सुविधा केंद्र सार्वजनिक–निजी साझेदारी से बनाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक, समयबद्ध और किफायती सेवा मिल सके।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें