यूपी में 15 आईएएस अधिकारियों का तबादला, चिकित्सा शिक्षा और खनन विभाग में नई तैनाती

उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें चिकित्सा शिक्षा, भूतत्व एवं खनिकर्म, पंचायती राज सहित कई विभागों और निगमों में नई नियुक्तियां की गई हैं। केजीएमयू और एकेटीयू में नए कुलसचिव बनाए गए हैं। माला श्रीवास्तव से सचिव पद का प्रभार हटाया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, कई प्रमुख विभागों, निगमों और विश्वविद्यालयों में नई तैनातियां की गई हैं, प्रकाश बिन्दु को सचिव, चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है। सचिन कुमार सिंह को विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। जे. रीभा को यूपी मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में रीना सिंह को कुलसचिव बनाया गया है। एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में अर्चना गहरवार को कुलसचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

खनन, पंचायती राज और अन्य विभागों में तैनाती

भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में माला श्रीवास्तव से सचिव पद का प्रभार हटाया गया है। डॉ. उज्जवल कुमार को विशेष सचिव एवं निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म नियुक्त किया गया है, राकेश कुमार सिंह को अपर आयुक्त, आवास एवं विकास परिषद बनाया गया है। श्रीहरि प्रताप शाही को निदेशक, पंचायती राज नियुक्त किया गया है।

अमित कुमार सिंह को पीसीडीएफ और नीरज शुक्ला को पीसीएफ का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। डॉ. चंद्र भूषण को लोहिया प्रशासन अकादमी में अपर निदेशक तथा विवेक कुमार श्रीवास्तव को राजस्व परिषद में सदस्य (न्यायिक) नियुक्त किया गया है, नरेंद्र बहादुर सिंह को जौनपुर का सीडीओ और ध्रुव खाडिया को मऊ का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।

तबादला सूची की पूरी लिस्ट

1. राकेश कुमार सिंह – अपर आयुक्त, आवास एवं विकास परिषद

2. नीरज शुक्ला – प्रबंध निदेशक, पीसीएफ

3. डा. चंद्र भूषण – अपर निदेशक, लोहिया प्रशासन अकादमी

4. सचिन कुमार सिंह – विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा

5. ध्रुव खाडिया – सीडीओ, मऊ

6. विवेक कुमार श्रीवास्तव – सदस्य न्यायिक, राजस्व परिषद

7. नरेंद्र बहादुर सिंह – सीडीओ, जौनपुर

8. श्रीहरि प्रताप शाही – निदेशक, पंचायती राज

9. अमित कुमार सिंह – एमडी, पीसीडीएफ

10. प्रकाश बिन्दु – सचिव, चिकित्सा शिक्षा

11. माला श्रीवास्तव – भूतत्व एवं खनिकर्म सचिव का प्रभार हटाया गया

12. डा. उज्जवल कुमार – विशेष सचिव एवं निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म

13. जे. रीभा – एमडी, यूपी मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन

14. अर्चना गहरवार – कुलसचिव, एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय

15. रीना सिंह – कुलसचिव, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय

      Author

      • इसरत फातिमा 7 वर्षों के अनुभव वाली एक पेशेवर पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं। वह राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समाचार, राजनीति, व्यवसाय, शेयर बाजार, क्रिप्टोकरेंसी, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सरकारी योजनाओं सहित विभिन्न विषयों पर शोध-आधारित लेख लिखती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी सरल भाषा में पहुँचाना है।

      📢 Sponsored
      Property Advertisement