कानपुर: खेतों में झोपड़ी बनाकर चलाते थे ठगी, 20 युवक गिरफ्तार
कानपुर। पुलिस ने घाटमपुर क्षेत्र के रेउना में खेतों में बनी झोपड़ियों से साइबर ठगी करने वाले 20 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को पुलिस अधिकारी या बैंक कर्मचारी बताकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करते थे। गिरफ्तार किए गए अधिकांश आरोपियों की शैक्षणिक योग्यता 5वीं, 8वीं और 11वीं कक्षा तक है। "प्रतीकात्मक फोटो: पुलिस ने यह कार्रवाई मंगलवार शाम को की। एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में पुलिस टीम 17 गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। ड्रोन की मदद से पूरे इलाके की निगरानी की गई और चारों तरफ से घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचा गया। खेतों में बनी झोपड़ियों से चलता था ठगी का धंधा पुलिस के अनुसार, ये युवक रेउना थाना क्षेत्र के रठिगांव, लक्ष्मणपुर, समाज नगर, बड़ेला और आदिगांव गांवों में खेतों और बगीचों में बनी छोटी-छोटी झोपड़ियों से अपना नेटवर्क चलाते थे। सुबह होते ही ये युवक यहां इकट्ठा हो जाते थे और देशभर के लोगों को फोन करके ठगी करते थे। पुलिस को पहले से सूचना मिल रही थी कि यह इलाका साइबर ठगी का हॉटस्पॉट बन चुका है। इसके बाद सिविल ड्रेस में पुलिस टीम ने पहले इलाके का जायजा लिया ...