भोपाल: फर्जी सिक्योरिटी एजेंसी से बेरोजगार युवाओं की लाखों की ठगी
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपी नगर इलाके में एक फर्जी सिक्योरिटी एजेंसी द्वारा बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी दंपती ऑफिस बंद कर फरार हो गए हैं। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। "प्रतीकात्मक फोटो: ठगी का तरीका: रजिस्ट्रेशन और ट्रेनिंग के नाम पर वसूली एमपी नगर थाना पुलिस के अनुसार, 19 फरवरी को नेहा यादव सहित कई युवाओं ने शिकायत दर्ज कराई। पीड़ितों ने बताया कि “एएनएसईसी सिक्योरिटी सर्विसेस” नाम की कंपनी उन्हें जॉब का झांसा देकर पैसे ऐंठ रही थी। एक पीड़िता के अनुसार, 22 जनवरी को उसे कंपनी की एचआर बनकर कॉल किया गया और इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। अगले दिन ऑफिस पहुंचने पर उससे रजिस्ट्रेशन फीस ली गई। कुछ दिनों बाद, ट्रेनिंग के नाम पर अतिरिक्त रकम जमा करवाने को कहा गया। जॉइनिंग के बाद भी नहीं मिली नौकरी, टेलीकॉलिंग का दबाव शिकायत में आगे बताया गया कि जॉइनिंग देने के बाद भी युवाओं को वादा की गई नौकरी नहीं दी गई। इसके बजाय, उनसे टेली कॉलिंग कर नए लोगों को जोड़ने का दबाव...