अमेरिका का 2700 करोड़ का नुकसान: एक पायलट को बचाने में उड़ा खजाना
अमेरिका-ईरान युद्ध के दौरान एक अमेरिकी पायलट को दुश्मन की सीमा के अंदर से बचाने के लिए किए गए ऑपरेशन में अमेरिकी सेना को करीब 2700 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। इस ऑपरेशन के दौरान कई महंगे विमान क्षतिग्रस्त हो गए या क्रैश हो गए। अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध में अमेरिकी सेना को एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा, जब उसका एक F-15E स्ट्राइक ईगल जेट ईरान की जमीन पर क्रैश हो गया। इस जेट के वेपन्स सिस्टम ऑफिसर (पायलट) ने खुद को पहाड़ की दरार में छिपा लिया और एक दिन से अधिक समय तक वहां अकेले रहते हुए ईरानी बलों से बचता रहा। "प्रतीकात्मक फोटो: सीआईए और स्पेशल फोर्सेस ने मिलकर किया ऑपरेशन अमेरिकी सेना ने अपने इस सैनिक को बचाने के लिए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस ऑपरेशन में आर्मी डेल्टा फोर्स और नेवी SEAL टीम सिक्स जैसी स्पेशल फोर्सेस के साथ-साथ सीआईए (CIA) और खुफिया एजेंसियां भी शामिल थीं। सीआईए ने पहले ही ईरान में यह अफवाह फैला दी थी कि दोनों क्रू मेंबर सुरक्षित बच चुके हैं, जिससे ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) भ्रमित रहा। इस ऑपरेशन में इज़राइल ने भी अमेरिका की...