भोपाल: ईरान युद्ध के असर से सामूहिक विवाह में लकड़ी की भट्टियों पर बना भोजन, 250 युवाओं ने लिया परिचय
भोपाल में राठौर संघ द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह एवं परिचय सम्मेलन में वैश्विक ईंधन संकट के कारण लकड़ी की पारंपरिक भट्टियों का उपयोग किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों युवक-युवतियों ने भाग लिया और कई जोड़े वैदिक रीति से विवाह बंधन में बंधे। राठौर संघ भोपाल ने 20 अप्रैल को पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक चिकित्सा संस्थान परिसर, दशहरा मैदान, कलियासोत डेम, नेहरू नगर में एक सामूहिक विवाह एवं परिचय सम्मेलन का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सुबह 8 बजे दीप प्रज्जवलन और गणेश वंदना के साथ शुरू हुआ। मुख्य आकर्षण परिचय सम्मेलन रहा, जो सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला, जिसमें लगभग 250 युवक-युवतियों ने एक-दूसरे से परिचय प्राप्त किया। इसके पश्चात सामूहिक विवाह संस्कार संपन्न हुए, जहां कई जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह किया। नवदंपतियों को आशीर्वाद देने के साथ ही विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया। ईरान युद्ध और ईंधन संकट ने बदली योजनाएं आयोजन समिति ने वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए एक अहम फैसला लिया। ईरान युद्ध के बाद घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता पर पड़ रहे प्रभाव को ध्यान में रखते हुए, ...