संदेश

bhimrao ambedkar jayanti लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भोपाल: डॉ. भीमराव अंबेडकर पोस्टर फाड़ने के विरोध में प्रदर्शन, तीन युवक गिरफ्तार

चित्र
भोपाल के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित भीम नगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर के पोस्टर फाड़ने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोगों ने थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। अरेरा हिल्स स्थित भीम नगर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के पोस्टर क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर लगाए गए पोस्टरों को कुछ युवकों ने फाड़ दिया और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कीं। घटना की जानकारी मिलने के बाद अंबेडकरवादी संगठनों से जुड़े लोगों की भीड़ अरेरा हिल्स थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। थाने का घेराव कर मांगी कार्रवाई आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने थाने का घेराव कर नारेबाजी की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराते हुए मामले की जांच का आश्वासन दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पांच में से तीन आरोपी गिरफ्तार स्थानीय महिला के बयान के अनुसार, पांच युव...