सचेंडी: थाना सचेंडी क्षेत्र के किसान नगर के पास सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
मृतक की पहचान कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र निवासी संतोष सिंह (35) के रूप में हुई है। वह पुत्र दिग्विजय सिंह हैं। संतोष सिंह सचेंडी क्षेत्र में स्थित एशियन पेंट्स कंपनी में लोडिंग-अनलोडिंग का काम करते थे।
कैसे हुआ हादसा?
सोमवार देर रात ड्यूटी समाप्त करने के बाद संतोष सिंह साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान किसान नगर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। इस जोरदार टक्कर में संतोष सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलने पर सचेंडी पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और फरार चालक की तलाश में जुटी है।







