Instagram Plus भारत में लॉन्च: ₹299 प्रति माह में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स, फ्री वर्जन रहेगा जारी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने भारत में अपनी नई सब्सक्रिप्शन सेवा ‘इंस्टाग्राम प्लस’ लॉन्च कर दी है। यह वैकल्पिक पेड प्लान उन यूजर्स के लिए है जो अतिरिक्त फीचर्स, बेहतर कस्टमाइजेशन और प्रीमियम टूल्स का लाभ उठाना चाहते हैं। इसकी कीमत 299 रुपये प्रति माह रखी गई है।

Instagram Plus भारत में लॉन्च: ₹299 प्रति माह में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स, फ्री वर्जन रहेगा जारी
Instagram Plus भारत में लॉन्च

फ्री वर्जन रहेगा जारी, सब्सक्रिप्शन पूरी तरह वैकल्पिक

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इंस्टाग्राम प्लस पूरी तरह से वैकल्पिक सेवा है। जो यूजर्स सब्सक्रिप्शन नहीं लेना चाहते, वे पहले की तरह इंस्टाग्राम का मुफ्त वर्जन इस्तेमाल कर सकते हैं। फ्री वर्जन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है और सभी मौजूदा फीचर्स पहले की तरह उपलब्ध रहेंगे।

इंस्टाग्राम प्लस में मिलेंगे ये खास फीचर्स

सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को कई अतिरिक्त सुविधाएं मिलेंगी, जो सामान्य यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं हैं। इंस्टाग्राम प्लस के तहत यूजर्स को एक्सक्लूसिव फीचर्स, बेहतर कस्टमाइजेशन ऑप्शन और नए सेल्फ-एक्सप्रेशन टूल्स मिलेंगे। साथ ही, सब्सक्राइबर्स को गहरी इनसाइट्स और अतिरिक्त जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। कंपनी के अनुसार, इंस्टाग्राम प्लस सब्सक्राइबर्स को कुछ नए फीचर्स और एक्सपीरिएंस का शुरुआती एक्सेस (Early Access) भी मिलेगा। यानी नए फीचर्स आम यूजर्स तक पहुंचने से पहले प्लस यूजर्स उन्हें इस्तेमाल कर सकेंगे।

प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की बढ़ती ट्रेंड

मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम का यह कदम ऐसे समय में आया है जब कई डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मॉडल अपना रहे हैं। कंपनियां मुफ्त सेवाओं को बरकरार रखते हुए अतिरिक्त फीचर्स के लिए पेड प्लान पेश कर रही हैं। इंस्टाग्राम के अनुसार, इस सब्सक्रिप्शन का मकसद प्लेटफॉर्म पर ज्यादा कंट्रोल और व्यक्तिगत अनुभव देना है। इससे यूजर्स अपने अकाउंट को बेहतर तरीके से कस्टमाइज कर पाएंगे। इंस्टाग्राम प्लस अब भारत में उपलब्ध है। इच्छुक यूजर्स इसे सीधे इंस्टाग्राम ऐप के जरिए सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Author