दिल्ली के आया नगर में जिम ट्रेनर की गोली मारकर हत्या

दिल्ली के दक्षिण इलाके में गैंगवार थमने का नाम नहीं ले रही। सोमवार सुबह फतेहपुर बेरी थाना क्षेत्र के आया नगर में जेल में बंद दीपक के चचेरे भाई जिम ट्रेनर विजय की हत्या कर दी गई। घटना परफेक्ट जिम के बाहर करीब 10:30 बजे हुई। पुलिस को मौके से आठ खोल और एक कारतूस मिले। सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे।

दक्षिण दिल्ली में गैंगवार जारी है। सोमवार सुबह दिनदहाड़े फतेहपुर बेरी थाना क्षेत्र के आया नगर में भूभोलिया स्थित परफेक्ट जिम के बाहर जिम ट्रेनर विजय की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जानकारी के अनुसार विजय जेल में बंद दीपक के चचेरे भाई थे। हमलावरों ने उन पर गोलियों की बौछार की। पुलिस को मौके से आठ खोल और एक कारतूस मिले। जिले के सभी सीनियर पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।

गैंगवार की पृष्ठभूमि

इस गैंगवार की शुरुआत पिछले साल नवंबर में हुई थी। तब दीपक ने अरुण की सीडीआर चौक पर दो दर्जन से ज्यादा गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दीपक और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, इसके बाद अरुण के फरीदाबाद निवासी मामा ने दीपक के पिता रतनलाल की आया नगर में 72 गोलियां मारकर हत्या कर दी। अब इसी सिलसिले में विजय की हत्या हुई है।

दीपक और अरुण एक ही गांव के रहने वाले थे। अरुण ने गांव में दीपक को पीटा और उनकी बेइज्जती की थी। अरुण के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। इसका बदला लेने के लिए दीपक ने अंधेरिया मोड के सीडीआर चौक पर अरुण की हत्या कर दी थी। इस गैंगवार के तार फरीदाबाद से भी जुड़े नजर आ रहे हैं, दिल्ली पुलिस में इस घटना से हड़कंप मच गया है।

Author

  • इसरत फातिमा 7 वर्षों के अनुभव वाली एक पेशेवर पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं। वह राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समाचार, राजनीति, व्यवसाय, शेयर बाजार, क्रिप्टोकरेंसी, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सरकारी योजनाओं सहित विभिन्न विषयों पर शोध-आधारित लेख लिखती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी सरल भाषा में पहुँचाना है।

📢 Sponsored
Property Advertisement