भोपाल: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से सातवीं कक्षा के छात्र की मौत

भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में 6 अक्टूबर को हाईटेंशन लाइन से करंट लगने से 13 वर्षीय छात्र कृष्णा नायक झुलस गए थे। गाड़ी की चाबी निकालते समय यह हादसा हुआ। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए छात्र की गुरुवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भोपाल के नीलबड़ स्थित शिव नगर फेस-2 में रहने वाले कृष्णा नायक सातवीं कक्षा के छात्र थे। पुलिस के अनुसार 6 अक्टूबर को उन्होंने अपने पिता खजान सिंह नायक से गाड़ी की चाबी मांगी थी। पिता ने चाबी नीचे फेंककर देने की कोशिश की, लेकिन चाबी घर के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में अटक गई।

चाबी निकालने के दौरान लगा करंट

चाबी निकालने के लिए कृष्णा ने वाइपर का सहारा लिया। इसी दौरान वे हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गए और करंट लगने से बुरी तरह झुलस गए। परिवार ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी रही। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों की मौजूदगी में गुरुवार दोपहर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।

Author

  • इसरत फातिमा 7 वर्षों के अनुभव वाली एक पेशेवर पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं। वह राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समाचार, राजनीति, व्यवसाय, शेयर बाजार, क्रिप्टोकरेंसी, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सरकारी योजनाओं सहित विभिन्न विषयों पर शोध-आधारित लेख लिखती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी सरल भाषा में पहुँचाना है।

📢 Sponsored
Property Advertisement