Bihar: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच के लिए बिलौटी पहुंचे सेवानिवृत्त न्यायाधीश, मौके पर DM-SP भी मौजूद

भोजपुर जिले के भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच की जमीनी प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार सरकार द्वारा गठित न्यायिक आयोग के अध्यक्ष और सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा गुरुवार को भारी सुरक्षा बल के साथ शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव पहुंचे।

भोजपुर जिले के बहुचर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच की जमीनी प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार सरकार द्वारा गठित न्यायिक आयोग के अध्यक्ष और सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा गुरुवार को भारी सुरक्षा बल के साथ शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव पहुंचे। सेवानिवृत्त जस्टिस ने न सिर्फ घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया, बल्कि पूरे घटनाक्रम से जुड़े कई अहम पहलुओं पर प्रशासनिक अधिकारियों से लंबी पूछताछ भी की। जांच टीम के गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में हलचल तेज हो गई। इस दौरान शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी, भोजपुर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित कई आला प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

चौतरफा उठे सवालों के बाद सरकार ने लिया था फैसला

गौरतलब है कि 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर को लेकर शुरुआत से ही पुलिस की थ्योरी पर लगातार सवाल उठ रहे थे। परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा इसे एनकाउंटर बताए जाने और बढ़ते राजनीतिक व सामाजिक दबाव के बाद बिहार सरकार ने मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने का बड़ा फैसला लिया था।

रिपोर्ट पर टिकी सबकी निगाहें

सेवानिवृत्त न्यायाधीश के बिलौटी गांव पहुंचने के साथ ही इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच ने रफ्तार पकड़ ली है। अधिकारियों की उपस्थिति में घटना से जुड़े हर छोटे-बड़े साक्ष्य को खंगाला जा रहा है। फिलहाल, इस न्यायिक जांच की शुरुआत के साथ ही बिलौटी गांव सहित पूरे भोजपुर जिले की निगाहें आयोग की आने वाली रिपोर्ट पर टिक गई हैं।

Author

  • कुछ खबरें के संस्थापक, संपादक और CEO के रूप में, वे वेबसाइट की संपादकीय नीति, कंटेंट गुणवत्ता और तथ्य-जांच प्रक्रिया का नेतृत्व करते हैं। उनकी देखरेख में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समाचार, व्यवसाय, शेयर बाजार, क्रिप्टोकरेंसी, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन, खेल और सरकारी योजनाओं सहित विभिन्न विषयों पर विश्वसनीय एवं शोध-आधारित सामग्री प्रकाशित की जाती है। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद जानकारी सरल भाषा में पहुँचाना तथा उच्च संपादकीय मानकों को बनाए रखना है।

📢 Sponsored
Property Advertisement