भोपाल। इंसान और शैतान के बीच संघर्ष, विश्वास और धोखे की कहानी को एक अलग अंदाज में पेश करने जा रही हिंदी हॉरर-सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज़ ‘PITA 2’ आज शुक्रवार, 13 नवंबर को शाम 7 बजे YouTube पर रिलीज़ होने जा रही है। FD Production के बैनर तले निर्मित इस सीरीज़ को लेकर दर्शकों में उत्सुकता देखी जा रही है। सीरीज़ के लेखक और निर्देशक फिरोज दरविश हैं, जिन्होंने इसके कई महत्वपूर्ण तकनीकी विभागों की जिम्मेदारी भी स्वयं संभाली है।
रहस्य, बदला और शैतान की चाल पर आधारित है कहानी
PITA 2′ की कहानी एक डॉक्टर की रहस्यमयी मौत के बाद शुरू होती है। डॉक्टर का भाई आदित्य अपने भाई की मौत का सच जानना चाहता है। वह पुलिस स्टेशन के बाहर पहुंचकर मामले की जानकारी लेता है, लेकिन पुलिस के पास भी कोई ठोस जवाब नहीं होता। CCTV फुटेज में डॉक्टर को कमरे के अंदर जाते हुए तो देखा गया, लेकिन उसके बाद वह बाहर आता हुआ दिखाई नहीं देता। आखिर उस कमरे में ऐसा क्या हुआ था, यह सवाल कहानी को रहस्य की ओर ले जाता है, अपने भाई के हत्यारे की तलाश में आदित्य उसके दोस्तों और परिचितों से पूछताछ शुरू करता है। इसी दौरान उसे एक ऐसे व्यक्ति के बारे में जानकारी मिलती है, जिस पर उसके भाई की हत्या का शक गहराने लगता है।
इसके बाद कहानी अच्छाई और बुराई, इंसानी कमजोरियों, विश्वास और गुमराह करने वाली शक्तियों के बीच एक दिलचस्प संघर्ष का रूप लेती है, सीरीज़ में शैतान का किरदार विशेष रूप से रहस्यमयी है। वह लोगों के सामने खुद को भगवान का दूत बताकर उनकी सोच और फैसलों को प्रभावित करता है। वह एक व्यक्ति के मन में दूसरे के प्रति डर और शक पैदा करता है और धीरे-धीरे उन्हें ऐसे रास्ते पर ले जाता है, जहां से लौटना आसान नहीं होता, कहानी के माध्यम से यह सवाल भी उठाया गया है कि इंसान को सही और गलत के बीच चुनाव करते समय अपनी समझ और विवेक का इस्तेमाल क्यों करना चाहिए।

पांच कलाकार निभाएंगे अहम भूमिकाएं
इस सीरीज़ में प्रयाग साहू, आशीष अहिरवार, प्रभात तिवारी, लोकेश गौतम और हर्षुल शाक्य अभिनय करते नजर आएंगे। पांचों कलाकार कहानी के अलग-अलग किरदारों के माध्यम से इसके रहस्य और रोमांच को आगे बढ़ाते हैं।
फिरोज दरविश ने संभाली लेखन से लेकर निर्देशन और एडिटिंग तक की जिम्मेदारी
पिता 2′ की एक खास बात यह है कि इसके निर्माण में फिरोज दरविश की भूमिका कई स्तरों पर रही है। उन्होंने सीरीज़ की कहानी लिखने के साथ स्क्रीनप्ले तैयार किया और निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाली है। इसके अलावा म्यूजिक डायरेक्शन, कैमरा और एडिटिंग का काम भी उन्होंने स्वयं किया है, एक ही प्रोजेक्ट में लेखन, निर्देशन और तकनीकी विभागों की कई जिम्मेदारियां संभालना उनके रचनात्मक योगदान को दर्शाता है।
कुछ खबरे और FD Production की प्रस्तुति
इस सीरीज़ के प्रोड्यूसर कुछ खबरे हैं, जबकि इसका प्रोडक्शन FD Production के बैनर तले किया गया है। निर्माण से जुड़े विशेष सहयोग के लिए Dale Town Dance Company और Prayag Sahu को Special Thanks दिया गया है।
दो भागों में आगे बढ़ेगी कहानी
PITA 2′ को दो भागों में तैयार किया गया है। पहले भाग की अवधि लगभग 27 मिनट और दूसरे भाग की अवधि लगभग 26 मिनट है। दोनों भागों की कहानी एक-दूसरे से जुड़ी हुई है, लेकिन दोनों में कलाकारों की कास्ट अलग-अलग रखी गई है। इस तरह दर्शकों को एक जुड़ी हुई कहानी के दो अध्याय देखने को मिलेंगे।
आज शाम 7 बजे YouTube पर होगा
हॉरर, सस्पेंस और थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए ‘PITA 2’ आज शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को शाम 7 बजे यूट्यूब पर रिलीज़ होगी, अब देखना दिलचस्प होगा कि फिरोज दरविश की यह रहस्यमयी कहानी दर्शकों को कितना रोमांचित करती है और शैतान के गुमराह करने वाले किरदार को दर्शक किस नजरिए से देखते हैं।







