हाथरस: मुस्लिम युवती ने हिंदू धर्म अपनाकर प्रेमी संग रचाई शादी, परिजनों से मिल रही धमकियों पर पुलिस से सुरक्षा की गुहार

उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक मुस्लिम युवती ने अपनी इच्छा से हिंदू धर्म अपनाया और फिर हिंदू रीति-रिवाज से अपने प्रेमी विजय के साथ विवाह कर लिया। शादी के बाद युवती के परिजनों द्वारा कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने पर दंपति ने पुलिस-प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।

स्वेच्छा से बदला धर्म, हिंदू रीति से हुआ विवाह

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निशा और विजय एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे और दोनों ने अपनी इच्छा से विवाह करने का फैसला लिया। युवती का कहना है कि उसने किसी दबाव या भय में नहीं, बल्कि अपनी स्वेच्छा से मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया और इसके बाद हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विजय के साथ शादी की है।

परिजनों की धमकी से भयभीत, पुलिस में गुहार

उनके के अनुसार, शादी के बाद दोनों को युवती के परिजनों की ओर से कथित तौर पर धमकियां मिलने लगीं। इससे भयभीत होकर प्रेमी दंपति ने पुलिस-प्रशासन से अपनी और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। दोनों का कहना है कि वे अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते हैं।

शपथ पत्र तैयार कराया गया

अधिवक्ता मुकेश चतुर्वेदी के माध्यम से प्रेमी युगल द्वारा एक शपथ पत्र भी तैयार कराया गया है। इस शपथ पत्र में युवती निशा की ओर से स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाने और विजय के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह करने की बात कही गई है। अब दंपति प्रशासन से उचित कार्रवाई की उम्मीद लगाए हुए हैं।

Author

  • इसरत फातिमा 7 वर्षों के अनुभव वाली एक पेशेवर पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं। वह राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समाचार, राजनीति, व्यवसाय, शेयर बाजार, क्रिप्टोकरेंसी, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सरकारी योजनाओं सहित विभिन्न विषयों पर शोध-आधारित लेख लिखती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी सरल भाषा में पहुँचाना है।

📢 Sponsored
Property Advertisement