पीलीभीत के बीसलपुर स्कूल में टीनशेड अचानक गिरा, 20 से 25 बच्चे घायल

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के बीसलपुर स्थित अमृता खास के एक स्कूल में मंगलवार सुबह टीनशेड अचानक गिर गया। हादसे में 20 से 25 बच्चे घायल हो गए। प्रशासन ने एंबुलेंस से बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। स्कूल प्रबंधन मौके से चला गया। जानकारी के मुताबिक, स्कूल को केवल कक्षा 5 तक मान्यता मिली हुई थी, लेकिन 8वीं तक कक्षाएं चल रही थीं।

पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र के अमृता खास गांव में स्थित स्कूल में मंगलवार सुबह लकड़ी की बल्लियों पर टिका टीनशेड अचानक भरभराकर गिर पड़ा। इस हादसे में 20 से 25 बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद बच्चों के बीच चीख-पुकार मच गई, प्रशासन ने तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था की और घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन मौके से चला गया।

मान्यता और शिक्षा विभाग पर सवाल

जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद यह बात सामने आई कि स्कूल को केवल कक्षा 5 तक की मान्यता मिली हुई थी। इसके बावजूद वहां 8वीं कक्षा तक की पढ़ाई अवैध रूप से चलाई जा रही थी। इस मामले में शिक्षा विभाग सवालों के घेरे में आ गया है।

सभी बच्चे स्वस्थ, पुलिस ने दी जानकारी

सूचना मिलते ही थाना बीसलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायल बच्चों को तुरंत सीएचसी बीसलपुर ले गई। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद सभी बच्चे सामान्य पाए गए और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। मौके पर शांति और कानून, व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

Author

  • इसरत फातिमा 7 वर्षों के अनुभव वाली एक पेशेवर पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं। वह राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समाचार, राजनीति, व्यवसाय, शेयर बाजार, क्रिप्टोकरेंसी, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सरकारी योजनाओं सहित विभिन्न विषयों पर शोध-आधारित लेख लिखती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी सरल भाषा में पहुँचाना है।

📢 Sponsored
Property Advertisement