NEET-UG 2026 विवाद: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्रों के भविष्य को बताया वजह

NEET-UG 2026 परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर बढ़ते विवाद और विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि किसी भी छात्र का भविष्य कानूनी उलझनों में फंसे। उन्होंने जंतर-मंतर और देश भर में बनी स्थिति को इस्तीफे का कारण बताया।

बढ़ते दबाव के बीच प्रधान ने सौंपा इस्तीफा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने को NEET-UG 2026 विवाद के बीच अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी एक पत्र में यह जानकारी दी। प्रधान ने कहा कि पिछले 10 दिनों का घटनाक्रम उनके लिए दुखद रहा है और यह उनके लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है।

प्रधान ने अपने पत्र में लिखा, “मैं नहीं चाहता कि किसी भी विद्यार्थी का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में उलझे। हमारे बच्चे अपना समय पढ़ाई में लगाएं, करियर बनाने पर फोकस करें, इसी बात पर विचार करते हुए मैंने अपना त्यागपत्र माननीय प्रधानमंत्री जी को भेज दिया है, उन्होंने जंतर-मंतर पर और देश में जो स्थिति बनी है, उसे देखते हुए यह कदम उठाया, ताकि राष्ट्र विरोधी ताकतें इसका लाभ न उठा सकें।

NEET-UG 2026 विवाद और सरकार की कार्रवाई

बता दें कि 3 मई 2026 को हुई NEET-UG परीक्षा में अनियमितता पाई गई थी, जिसके बाद सरकार ने परीक्षा रद्द कर दी और जांच CBI को सौंपी थी, 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा कराई गई और 16 जुलाई को परिणाम घोषित किए गए, सरकार ने अगले साल से इस परीक्षा को CBT (Computer-Based-Test) मोड में कराने का भी निर्णय लिया था।

प्रधान ने कहा कि उन्होंने पहले दिन से ही इस परिस्थिति की जिम्मेदारी ली और कभी पीछे नहीं हटे। उनका संकल्प था कि किसी भी मेधावी छात्र की संभावना परीक्षा माफिया के कारण खराब नहीं होने दी जाएगी और किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा, उन्होंने 20 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए ‘whole of government approach’ की बात भी कही।

छात्रों को गुमराह करने की कोशिश से व्यथित

प्रधान ने अपने पत्र में कहा कि इस दौरान कई छात्रों को गुमराह करने की कोशिश की गई, जिससे वे अत्यंत व्यथित हैं। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, उन्होंने कहा, देश की युवाशक्ति को भ्रम के कुचक्र में फसने नहीं देंगे, यही मेरा संकल्प है।

उन्होंने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही, मंत्रिपरिषद के सहयोगियों, मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी धन्यवाद दिया, प्रधान ने कहा कि राष्ट्रसेवा उनके जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और वे भविष्य में भी भारत माता, ओडिशा की जनता तथा देश के युवाओं की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए समर्पित रहेंगे।

धर्मेंद्र प्रधान के आधिकारिक X हैंडल का यूआरएल है:

Author

  • इसरत फातिमा 7 वर्षों के अनुभव वाली एक पेशेवर पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं। वह राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समाचार, राजनीति, व्यवसाय, शेयर बाजार, क्रिप्टोकरेंसी, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सरकारी योजनाओं सहित विभिन्न विषयों पर शोध-आधारित लेख लिखती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी सरल भाषा में पहुँचाना है।

📢 Sponsored
Property Advertisement