उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में एक रिजॉर्ट में चल रही सेक्स पार्टी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। मेरठ की एक कीटनाशक कंपनी के मालिक ने अपने कर्मचारियों के लिए यह पार्टी आयोजित की थी। पुलिस ने 52 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें यूपी, दिल्ली और बंगाल की महिलाएं और एक नाबालिग भी शामिल है।
रिजॉर्ट में चल रही थी सेक्स पार्टी
नैनीताल जिला पुलिस ने रामनगर स्थित एक रिजॉर्ट में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रिजॉर्ट में छापेमारी की और मौके से 52 लोगों को गिरफ्तार किया। ये सभी लोग उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बंगाल की महिलाओं के साथ अय्याशी कर रहे थे।
कंपनी मालिक ने मांगी थी लड़कियां
जानकारी के अनुसार इस सेक्स पार्टी का आयोजक मेरठ निवासी उपेंद्र कुमार है, जो एक कीटनाशक कंपनी का मालिक बताया जा रहा है। वह अपने कर्मचारियों के मनोरंजन के लिए उन्हें रिजॉर्ट में लेकर आया था और उसने रिजॉर्ट मालिक से एक्स्ट्रा सर्विस के नाम पर लड़कियों की मांग की। रिजॉर्ट मालिक ने दिल्ली निवासी होटल मालिक राहुल गुप्ता और उसके साथी लखेंद्र चौधरी के जरिए 10 लड़कियां बुलवाईं, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल थी।
पुलिस को मिली नकली कैश और शराब
पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कैश, नकली कैश, शराब और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

