सीवान: साधु के भेष में घूम रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस कर रही पूछताछ

बिहार के सीवान जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां साधु का भेष धारण कर घूम रहे एक युवक को ग्रामीणों ने संदिग्ध गतिविधियों के चलते पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान रब्बान मोहम्मद उर्फ भगेलू मोहम्मद बताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीवान: साधु के भेष में घूम रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस कर रही पूछताछ
साधु के भेष में घूम रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा

दरौली थाना क्षेत्र के गांव की घटना

यह मामला दरौली थाना क्षेत्र के कुर्मीटोला गांव का बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी व्यक्ति कई दिनों से इस इलाके में साधु के वेश में घूम रहा था। वह लोगों के घरों और मंदिरों के आसपास पहुंचकर खुद को साधु बताता था तथा पैसे, अनाज और कपड़े मांगता था। शुरुआत में ग्रामीण उसे सामान्य साधु समझकर सहायता करते रहे। लेकिन बाद में कुछ लोगों को उसकी गतिविधियों पर संदेह होने लगा। शक बढ़ने पर ग्रामीणों ने उसे रोककर पूछताछ शुरू की, जिसमें उसके जवाबों में विरोधाभास पाए गए।

यूपी के जौनपुर का बताया निवासी

ग्रामीणों द्वारा की गई पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम रब्बान मोहम्मद उर्फ भगेलू मोहम्मद बताया। उसने अपना निवास स्थान उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के शाहगंज तहसील स्थित बिजैली गांव बताया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीण उससे सवाल-जवाब करते नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने व्यक्ति को अपने कब्जे में लिया

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है तथा उसकी पहचान और पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह अपनी असली पहचान छिपाकर क्यों घूम रहा था और उसका वास्तविक उद्देश्य क्या था। पुलिस जांच के बाद ही इस मामले में और अधिक जानकारी सामने आ सकेगी।

Author

📢 Sponsored
Property Advertisement