बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कलमबाग चौक स्थित एक कोचिंग संस्थान गई 16 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर लिया गया। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि छात्रा के सहपाठी ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर यह वारदात की है। विरोध करने पर आरोपी के पिता ने परिजनों को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।
“प्रतिनिधिक तस्वीर”
छात्रा सुबह कोचिंग के लिए निकली थी, वापस नहीं लौटी
परिजनों के अनुसार, 16 वर्षीय छात्रा सुबह करीब 10 बजे घर से कोचिंग के लिए निकली थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान पता चला कि कोचिंग में साथ पढ़ने वाले एक युवक ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से छात्रा को जबरन गाड़ी में बैठाकर फरार हो गया। पीड़ित पिता ने स्थानीय थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
आरोपी के पिता ने दी हत्या की धमकी
पीड़ित पिता का आरोप है कि जब वे अपनी बेटी को लेकर आरोपी के घर सुमेरा पहुंचे, तो वहां उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। आरोपी के पिता ने पीड़ित परिवार को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पिता के मुताबिक आरोपियों ने स्पष्ट कहा कि यदि परिजन दोबारा वहां आए या पुलिस को सूचना दी, तो छात्रा की हत्या कर दी जाएगी। इस धमकी के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है।
पुलिस ने शुरू की छात्रा की बरामदगी के लिए छापेमारी
पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छात्रा की सुरक्षित बरामदगी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सागर: गर्भवती महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर ने गुटखा फंसने का दावा किया

