मुजफ्फरपुर में दो चचेरी बहनों की हत्या, पूजा देखने गई थीं बच्चियां

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दो चचेरी बहनों की हत्या कर दी गई। 12 वर्षीय मौसमी और 7 वर्षीय रुचि सोमवार को गांव में पूजा देखने गई थीं, जिसके बाद लापता हो गईं। 48 घंटे बाद बुधवार को दोनों के शव घर से करीब 500 मीटर दूर ईंट भट्ठे के पास मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुजफ्फरपुर में दो चचेरी बहनों की हत्या, पूजा देखने गई थीं बच्चियां

“प्रतिनिधिक तस्वीर”

मुजफ्फरपुर के रामपुर हरि थाना क्षेत्र अंतर्गत मकसूदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 6 में यह घटना सामने आई है। परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चियां 11 मई (सोमवार) को गांव में हो रही पूजा को देखने के लिए घर से निकली थीं। देर शाम तक जब वे वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चियों का कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने रामपुर हरि थाने में उनके लापता होने की सूचना दी।

शव ईंट भट्ठे के पास मिले

बुधवार (13 मई) को ग्रामीणों ने घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक ईंट भट्ठे के पास दोनों बच्चियों के शव देखे। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस जांच जारी

दो बच्चियों की बेरहमी से हत्या किए जाने की आशंका से ग्रामीणों में आक्रोश है। शवों की स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक जांच में यह अंदेशा जताया जा रहा है कि बच्चियों के साथ कोई घिनौनी वारदात की गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस घटना स्थल और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

नीट पेपर लीक मामला: आरोपी ने मध्य प्रदेश के सीहोर में लिया था दाखिला, कभी नहीं गए क्लास

Author

Leave a Comment