MP के खरगोन में 16 वर्षीय बच्चे के गले में घुसा नुकीला सरिया, इंदौर रेफर

खरगोन जिले के बड़वाह में एक 16 वर्षीय किशोर दीवार चढ़ने के दौरान संतुलन बिगड़ने पर सुरक्षा बाउंड्री वॉल में लगे नुकीले सरिये की चपेट में आ गया, जो उसके गले और जबड़े को पार कर मुंह से बाहर निकल गया। घंटे भर की मशक्कत के बाद सरिया काटकर बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में इंदौर रेफर कर दिया गया।

MP के खरगोन में 16 वर्षीय बच्चे के गले में घुसा नुकीला सरिया, इंदौर रेफर

 “प्रतिनिधिक तस्वीर”

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक दर्दनाक हादसा तब हुआ, जब खेलते समय एक बच्चे के गले में लोहे का नुकीला सरिया घुस गया। यह मामला बड़वाह स्थित सीआईएसएफ (CISF) क्षेत्र का है, जहां बच्चों के खेलने के दौरान यह दुर्घटना घटी।

सीआईएसएफ की बाउंड्री वॉल पर लगा था सरिया

जानकारी के अनुसार, 16 वर्षीय बालक टैटू पिता बलराम, वार्ड नंबर 2 में रहते हैं। बीती रात वह सड़क पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान किसी ने एक बच्चे की चप्पल सीआईएसएफ की बनी ऊंची दीवार के दूसरी तरफ फेंक दी। अन्य बच्चों के कहने पर टैटू चप्पल लेने दीवार के पार उतरा। चप्पल वापस फेंककर वापस आते समय वह दीवार पर चढ़ा, लेकिन लकड़ी पर पैर का संतुलन बिगड़ने से दीवार में लगा नुकीला सरिया उसके गले और जबड़े को चीरता हुआ मुंह से बाहर निकल आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सरिया लगभग आठ फीट ऊंची सुरक्षा बाउंड्री वॉल पर लगा था।

कटर मशीन से काटकर निकाला गया सरिया, इंदौर रेफर

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों ने तुरंत मदद के लिए 112 डायल पुलिस को सूचना दी। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कटर मशीन की सहायता से सरिया को काटकर अलग किया गया। इसके बाद बच्चे को तुरंत बड़वाह स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे इंदौर रेफर कर दिया। फिलहाल बच्चे का इंदौर के एक अस्पताल में इलाज जारी है।

MP में शहीद परिवारों के लिए ग्रेजुएशन में सीट आरक्षित, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

Author

  • कुछ खबरें के संस्थापक, संपादक और CEO के रूप में, वे वेबसाइट की संपादकीय नीति, कंटेंट गुणवत्ता और तथ्य-जांच प्रक्रिया का नेतृत्व करते हैं। उनकी देखरेख में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समाचार, व्यवसाय, शेयर बाजार, क्रिप्टोकरेंसी, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन, खेल और सरकारी योजनाओं सहित विभिन्न विषयों पर विश्वसनीय एवं शोध-आधारित सामग्री प्रकाशित की जाती है। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद जानकारी सरल भाषा में पहुँचाना तथा उच्च संपादकीय मानकों को बनाए रखना है।

Leave a Comment

📢 Sponsored
Property Advertisement