राजस्थान के सीकर जिले में एक मंदिर से चांदी के दो दर्जन छत्र चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए पड़ोसी महिला की नाइट ड्रेस पहनी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आदतन चोर राजकुमार उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया है।
सीकर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामलीला मैदान स्थित काल भैरव मंदिर में सोमवार रात चोरी की यह घटना हुई। मंदिर प्रबंधन की ओर से गोविंद चतेरा ने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
घटनास्थल का दृश्य
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
पुलिस के अनुसार, आरोपी देर रात मंदिर के पास पहुंचा और पहले बाहर बैठकर बीड़ी पीता रहा। इसके बाद उसने हाथ में सरिया लेकर मंदिर के गेट का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश कर चांदी के करीब दो दर्जन छत्र चुरा लिए। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। कोतवाली थाना पुलिस ने करीब 30 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में आरोपी का हुलिया और गतिविधियां साफ नजर आईं।
कैसे पकड़ा गया आरोपी?
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने जो कपड़े पहन रखे थे, वे उसी मकान के बाहर मिले, जहां वह किराए पर रहता था। पूछताछ में वहां रहने वाली महिला ने बताया कि वह कपड़े उसके हैं, जिन्हें उसने रात में डोरी पर सुखाने के लिए छोड़ा था। एसएचओ सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि पुलिस ने सुराग के आधार पर आरोपी की पहचान राजकुमार उर्फ राजू के रूप में की, जो रायजी का कुआं क्षेत्र में किराए पर रहता है। पुलिस जब उसके कमरे में पहुंची, तो वह आराम से सो रहा था। उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी आदतन चोर, पहले भी दर्ज हैं कई मामले
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राजकुमार उर्फ राजू आदतन चोर है। उसके खिलाफ पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी से चोरी गए चांदी के छत्रों की बरामदगी के प्रयास कर रही है। इस कार्रवाई में कॉन्स्टेबल दलीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यह जानकारी केवल सामान्य उद्देश्यों के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमारे Disclaimer पेज देखें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें