Muzaffarpur News: बच्चों का विवाद सुलझाने वाले शिक्षक पर अभिभावक ने किया हमला, सिर फोड़ा

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड स्थित एक सरकारी स्कूल में एक अभिभावक ने शिक्षक पर हमला कर दिया। आरोप है कि अभिभावक ने स्केल से शिक्षक के सिर पर वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना दो छात्रों के विवाद को सुलझाने के बाद हुई।

Muzaffarpur News: बच्चों का विवाद सुलझाने वाले शिक्षक पर अभिभावक ने किया हमला, सिर फोड़ा
"प्रतीकात्मक फोटो:

मुजफ्फरपुर। उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जगदीशपुर (कुढ़नी) में दो छात्रों के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई थी। इस विवाद को सुलझाने के लिए शिक्षक राहुल रंजन मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों के बीच समझौता करा दिया। इसके बाद एक छात्र घर चला गया और उसने पूरी घटना की जानकारी अपने अभिभावक को दी।

अभिभावक स्कूल पहुंचा, शिक्षक को पीटा

जानकारी मिलने के बाद नाराज अभिभावक स्कूल परिसर में कुछ लोग के साथ पहुंचा और शिक्षक राहुल रंजन पर हमला कर दिया। आरोप है कि अभिभावक ने स्केल से शिक्षक के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया।

प्रधानाचार्य ने पुलिस को दी सूचना

स्कूल के प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह ने बताया कि स्कूल परिसर में घुसकर शिक्षक के साथ मारपीट की गई है। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी है और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से स्कूल में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच भय का माहौल बनता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह जानकारी केवल सामान्य उद्देश्यों के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमारे Disclaimer पेज देखें।

टिप्पणियाँ

Trending News

भोपाल की किरण मेहर: संघर्ष से सफलता तक का प्रेरणादायक अभिनय सफर

लोकेश गौतम: स्कूल से राष्ट्रीय मंच तक, नृत्य की दुनिया में एक प्रेरणादायक सफर

प्रयाग साहू: समकालीन रंगमंच से सिनेमा तक एक संवेदनशील कलाकार की यात्रा