भोपाल: मामूली कहासुनी के बाद इवेंट प्लानर को कार से घसीटा, दोस्तों की भी पिटाई
मामूली विवाद के बाद युवती ने दोस्त को बुलाया, आरोपी ने पीड़ित समेत दो अन्य को पीटा
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी में एक इवेंट प्लानर के साथ कथित तौर पर कार से घसीटने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार रात रातीबड़ और बंसल वन क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी युवक समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
"प्रतीकात्मक फोटो:
पुलिस के अनुसार, 30 वर्षीय दर्पण सिंह मिसरोद निवासी और इवेंट मैनेजमेंट का काम करते हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि बुधवार रात वह अपने दोस्तों और अदिति नामक युवती के साथ रातीबड़ स्थित एक रेस्टोरेंट में डिनर कर रहे थे। इसी दौरान अदिति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर अदिति ने अपने दोस्त आदित्य को फोन कर स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद आदित्य ने दर्पण को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। दर्पण पहले अदिति को घर छोड़कर आए और फिर दोबारा आदित्य का फोन आने पर वह अपने दोस्तों के साथ बंसल वन पहुंचे।
कार से घसीटा और लात-घूंसों से किया हमला
शिकायत में बताया गया है कि बंसल वन पहुंचते ही आरोपी आदित्य ने अपने साथियों के साथ मिलकर दर्पण को कार से घसीटा और जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। जब दर्पण के दोस्त सौरभ और रिक्की ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। तीनों युवकों को चोटें आई हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि मारपीट और गाली-गलौज की धाराओं में आरोपी आदित्य समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह जानकारी केवल सामान्य उद्देश्यों के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमारे Disclaimer पेज देखें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें