भोपाल: चलती कार से बुजुर्ग महिला को सड़क पर फेंका, अस्पताल में इलाज जारी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बुजुर्ग महिला को अज्ञात कार सवारों ने चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल महिला सड़क किनारे मिली, जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। महिला करीब 22 घंटे बेहोश रही और उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।

भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में यह घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। लहारपुर पुल के पास एक नाले के किनारे तेज रफ्तार कार रुकी, जिसके बाद आरोपियों ने एक बुजुर्ग महिला को बाहर फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल ले गई।

भोपाल: चलती कार से बुजुर्ग महिला को सड़क पर फेंका, अस्पताल में इलाज जारी

"प्रतीकात्मक फोटो:

महिला के हाथ पर 'भगवती' नाम का टैटू, पुलिस कर रही पहचान

घायल महिला के हाथ पर 'भगवती' नाम का टैटू बना हुआ है। पूछताछ के दौरान महिला बार-बार सलकनपुर गांव का जिक्र कर रही थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह उसी क्षेत्र की रहने वाली हो सकती है। पुलिस इसी सुराग के आधार पर सलकनपुर और आसपास के इलाकों में महिला के परिजनों की तलाश कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने बताया कि महिला फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बागसेवनिया थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि अज्ञात कार और उसके चालक की पहचान की जा सके। स्थानीय समाज सेवा संगठन भी इस मामले में पुलिस का सहयोग कर रहे हैं।

यह जानकारी केवल सामान्य उद्देश्यों के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमारे Disclaimer पेज देखें।

टिप्पणियाँ

Trending News

भोपाल की किरण मेहर: संघर्ष से सफलता तक का प्रेरणादायक अभिनय सफर

लोकेश गौतम: स्कूल से राष्ट्रीय मंच तक, नृत्य की दुनिया में एक प्रेरणादायक सफर

प्रयाग साहू: समकालीन रंगमंच से सिनेमा तक एक संवेदनशील कलाकार की यात्रा