ईरान-अमेरिका संघर्ष विराम: भारत को 14 दिन की राहत, तेल-गैस आपूर्ति बहाल
ईरान और अमेरिका के बीच 14 दिनों के संघर्ष विराम (सीजफायर) से भारत को राहत मिली है। इस दौरान खाड़ी क्षेत्र में फंसे 16 भारतीय मालवाहक जहाजों को सुरक्षित निकाला जा सकेगा। साथ ही, LPG और कच्चे तेल की आपूर्ति बहाल होने से भारत की ऊर्जा जरूरतों पर पड़ रहा दबाव कम होगा। विदेश मंत्रालय ने इस अवधि को भारत के लिए 'परिचालन' दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया है। पश्चिम एशिया में पिछले 40 दिनों से जारी तनाव के बाद यह संघर्ष विराम एक रणनीतिक अवसर के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार यह पूर्ण युद्ध विराम नहीं है, बल्कि एक अस्थायी 'पॉज बटन' है, फिर भी भारत इस समय का अधिकतम लाभ उठाने की योजना बना रहा है। "प्रतीकात्मक फोटो: फंसे जहाजों और ऊर्जा आपूर्ति पर असर सबसे बड़ी चिंता फारस की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे भारतीय मालवाहक जहाजों को लेकर थी। युद्ध की स्थिति में यह क्षेत्र संभावित हमलों का जोखिम क्षेत्र बन गया था। अब संघर्ष विराम के कारण एक सुरक्षित गलियारा बन गया है, जिससे इन 16 जहाजों के भारतीय तटों तक सुरक्षित पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा, संघर्ष...