रायसेन: शराब ठेकेदार के कर्मचारियों पर हमले का आरोप, चक्काजाम
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में शराब ठेकेदार से जुड़े कर्मचारियों द्वारा कथित तौर पर मारपीट, तलवारबाजी और फायरिंग किए जाने के आरोप के बाद स्थानीय लोगों ने सागर-भोपाल मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इससे घंटों यातायात ठप रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। "प्रतिनिधिक तस्वीर" वार्ड 14 में देर रात हुई कथित घटना प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना देर रात वार्ड क्रमांक 14 में हुई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि “मां माइंस” नामक शराब कंपनी के कर्मचारियों ने वहां उत्पात मचाया। पीड़ित परिवार के अनुसार, आरोपियों ने लाठी-डंडों और तलवारों से हमला किया, साथ ही गोली चलाने की भी बात सामने आई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी स्थानीय निवासियों का कहना है कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन देर रात तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी से नाराज होकर शुक्रवार सुबह पीड़ित परिवार और वार्ड 14 के अन्य लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और सागर-भोपाल मार्ग पर चक्काजाम शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों की...