बिहार: पति की हत्या के बाद पत्नी ने पुलिस के सामने किया सरेंडर, शव के टुकड़े कर फेंके थे
बिहार के पूर्णिया जिले में एक महिला ने विवाद के बाद अपने पति की धारदार हथियार से हत्या कर दी। शव के कई टुकड़े कर बोरे में भरने के बाद उसे घर से करीब 30 किलोमीटर दूर फेंक दिया। घटना के बाद महिला खुद पुलिस के पास पहुंची और उसे गिरफ्तार करने की मांग की। यह घटना जिले के कस्बा नगर परिषद के वार्ड संख्या-09, राधा नगर गांव की है। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान उमेश सिंह के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पत्नी सुनीता देवी है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। "प्रतीकात्मक फोटो: विवाद के बाद की वारदात पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर महिला ने धारदार हथियार से अपने पति पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव के टुकड़े किए और बोरे में भरकर अमौर थाना क्षेत्र के पलसा घाट पुल के पास फेंक दिया। जेल पहुंचकर मांगी गिरफ्तारी शव को फेंकने के बाद महिला सीधे सेंट्रल जेल पहुंची और वहां के अधिकारियों से उसे कैद करने की बात कही। जेल अधिकारियों ने तुरंत केहाट थाना पुलिस को सूचना द...