बिहार: 11 शहरों में जमीन खरीद-बिक्री पर रोक
बिहार सरकार ने राज्य में 11 नए सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई पहली कैबिनेट बैठक में लिए गए इस फैसले के तहत प्रस्तावित क्षेत्रों में जमीन की खरीद-बिक्री, स्थानांतरण और निर्माण कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। यह प्रतिबंध मास्टर प्लान तैयार होने तक लागू रहेगा। कैबिनेट बैठक में कुल 22 एजेंडों को मंजूरी दी गई। यह फैसला 'सात निश्चय पार्ट-3' योजना के तहत लिया गया है। सरकार का उद्देश्य राज्य में योजनाबद्ध और आधुनिक शहरों का विकास करना है। किन शहरों में लागू होगा प्रतिबंध? सरकार के फैसले के अनुसार, अलग-अलग शहरों के लिए प्रतिबंध की अवधि अलग-अलग होगी: 31 मार्च 2027 तक प्रतिबंध (पटना, सोनपुर, गया, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, मुंगेर) – इन शहरों के आसपास प्रस्तावित टाउनशिप क्षेत्रों में जमीन के क्रय-विक्रय और निर्माण कार्य पर रोक रहेगी। 30 जून 2027 तक प्रतिबंध (मुजफ्फरपुर, छपरा, भागलपुर, सीतामढ़ी) – इन क्षेत्रों के मास्टर प्लान में विस्तार की आवश्यकता बताई गई है। आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे नए शहर सरकार के अनुसार, इन स...