इंदौर: पत्नी का मुंडन कर नग्न वीडियो वायरल, पति समेत तीन पर केस
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नाहरखोदरा गांव में एक महिला के साथ कथित तौर पर गंभीर दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति और परिवार के अन्य सदस्यों ने महिला का मुंडन कराकर उसका नग्न वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। "प्रतीकात्मक फोटो: पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी पति उसके चरित्र पर शक करता था और इसी आधार पर उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। यह घटना 21 अप्रैल को हुई, जब आरोपियों ने कथित तौर पर महिला का वीडियो बनाकर उसके भाई को भेज दिया। आरोप क्या हैं? 26 वर्षीय पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी पति राजेश कटारे ने पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी कर ली थी। आरोप है कि पति राजेश कटारे, उसकी दूसरी पत्नी गौरी कटारे और मां राधाबाई कटारे मिलकर पीड़िता को गालियां देते, मारपीट करते और जान से मारने की धमकी देते थे। पीड़िता ने 8 जनवरी को अपने मायके वालों को इस बारे में जानकारी दी थी। 21 अप्रैल को आरोपियों ने कथित तौर पर महिला के बाल काट दिए, उसे जबरन निर्वस्त्र किया और इस दौरा...