संदेश

jinsi chouraha news लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भोपाल स्लॉटरहाउस विवाद: 26.5 टन मांस वापस सौंपने से उलझी जांच

चित्र
मध्यप्रदेश के भोपाल में नगर निगम से जुड़े स्लॉटरहाउस मामले में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जब्त किया गया 26.5 टन मांस आरोपियों को वापस सौंप दिया गया, जिससे यह सबूत अब भरोसेमंद नहीं रह गया है। इससे मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। "प्रतिनिधिक तस्वीर"  क्या है पूरा मामला भोपाल के जिन्सी स्थित पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर संचालित स्लॉटरहाउस में दिसंबर 2025 में 'मां भवानी' नामक संगठन ने आरोप लगाया था कि यहां गायों का वध किया जा रहा है और उनका मांस भैंस के नाम पर बेचा जा रहा है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने एक रेफ्रिजरेटेड ट्रक से करीब 26.5 टन मांस जब्त किया था। दो अलग-अलग जांच रिपोर्ट के बीच विरोधाभास शुरुआती जांच में मांस के कुछ सैंपल मथुरा भेजे गए थे। मथुरा से आई रिपोर्ट में इसे गाय का मांस बताया गया। इसके आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। हालांकि, जब पुलिस ने स्लॉटरहाउस के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो उसमें केवल भैंसों के वध के दृश्य नजर आए। पुलिस के अनुसार, यहीं से मामले में विरोधाभास शुरू हो गया। ...