इजरायल ने सीजफायर वार्ता से किया इनकार, लेबनान में जारी रहे हमले
इजरायल ने हिज्बुल्ला के साथ सीजफायर की किसी भी वार्ता को ठुकरा दिया है। इजरायली सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह अगले सप्ताह वॉशिंगटन में लेबनानी अधिकारियों के साथ होने वाली बातचीत में इस मुद्दे पर चर्चा नहीं करेगा और सैन्य कार्रवाई जारी रखेगा। इस बीच इजरायली सेना ने दक्षिण लेबनान के कई इलाकों में ताजा हवाई हमले किए हैं। यह कार्रवाई इजरायल-लेबनान सीमा पर पिछले कई महीनों से जारी तनाव के बीच हुई है। "प्रतीकात्मक फोटो: जफ्ता समेत कई कस्बों पर एयरस्ट्राइक इजरायली हमलों में दक्षिण लेबनान के जफ्ता शहर को विशेष रूप से निशाना बनाया गया। वहां की इमारतों को नुकसान पहुंचा और आग लगने के बाद घने धुएं के गुबार उठते देखे गए। इसके अलावा मार्काबा-बानी हय्यान इलाके, शेबा कस्बे के बाहरी हिस्से में एक घर, बिंत जुबैल और शकरा कस्बों पर भी हवाई हमले किए गए। लेबनान के अधिकारियों के अनुसार बुधवार को मध्य बेरूत के भीड़भाड़ वाले कारोबारी और रिहायशी इलाकों में किए गए हमलों में कम से कम 182 लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हुए। इसे मौजूदा संघर्ष का सबसे घातक दिन बताया जा रहा है। हिज्बुल्ला के 100 से अधिक ठिकानों पर ह...