संदेश

dhurandhar movie लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

धुरंधर 2 गाना विवाद: दिल्ली हाईकोर्ट ने मीडिएशन को भेजा

चित्र
दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म 'धुरंधर 2' के गाने 'रंग दे लाल (ओए ओए)' को लेकर चल रहे कॉपीराइट विवाद को मीडिएशन (मध्यस्थता) के लिए भेज दिया है। यह विवाद 1989 की फिल्म 'त्रिदेव' के गाने 'तिरछी टोपी वाले' की धुन के कथित गैर-कानूनी इस्तेमाल को लेकर है। कोर्ट ने इसे मुख्य रूप से रॉयल्टी का मामला बताते हुए दोनों पक्षों को बातचीत से समाधान निकालने का सुझाव दिया है। जस्टिस तुषार राव गेडेला की अदालत में गुरुवार को इस मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह कानूनी लड़ाई मूल रूप से वित्तीय लाभ और रॉयल्टी भुगतान से जुड़ी है, जिसे अदालत के बाहर आपसी सहमति से सुलझाया जा सकता है। कोर्ट ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के लिए एक वरिष्ठ मध्यस्थ (सीनियर मीडिएटर) की नियुक्ति का आदेश दिया है। "प्रतीकात्मक फोटो: क्या है विवाद की वजह? पूरा विवाद त्रिमूर्ति फिल्म्स और फिल्म निर्माता आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस बी62 स्टूडियोज के बीच है। त्रिमूर्ति फिल्म्स का आरोप है कि 'धुरंधर 2' के गाने 'रंग दे लाल (ओए ओए)' में उनकी फिल्म 'त्रिदेव' (1989) के ...