संदेश

dance लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

लोकेश गौतम: स्कूल से राष्ट्रीय मंच तक, नृत्य की दुनिया में एक प्रेरणादायक सफर

चित्र
 भोपाल। नृत्य की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके लोकेश गौतम का सफर आज हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुका है। उन्होंने अपने डांस करियर की शुरुआत साल 2009 में स्कूल के दिनों से की थी। लगातार मेहनत और समर्पण के बल पर उन्होंने न सिर्फ खुद को साबित किया, बल्कि सैकड़ों कलाकारों को मंच तक पहुंचाया। लोकेश गौतम ने देश के प्रतिष्ठित डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस में भाग लेते हुए ऑल इंडिया टॉप 100 रैंक हासिल की थी, जिसने उनके करियर को एक नई दिशा दी। इसके बाद उन्होंने मुंबई में एक प्रोफेशनल डांस टीचर और कोरियोग्राफर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने देश के जाने-माने डांस संस्थानों के साथ काम किया, जिनमें सरोज खान डांस इंस्टीट्यूट , शियामक डावर डांस कंपनी , और जय कुमार नायर डांस इंस्टीट्यूट प्रमुख हैं। लोकेश गौतम ने कई लोकप्रिय रियलिटी शोज़ में भी प्रतिभाओं को ट्रेनिंग दी है, जिनमें झलक दिखला जा (सीजन 5) , स्प्लिट्सविला सीजन 2 , और दूरदर्शन भोपाल का ‘झिलमिल सितारे’ कार्यक्रम शामिल है। इतना ही नहीं, उन्होंने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई चर्चित कलाकारों को भी डांस क...