भोपाल स्टेशन पर टिकट विवाद: ब्रोकर को प्राथमिकता देने का आरोप, रेलवे ने मांगा स्पष्टीकरण
भोपाल रेलवे स्टेशन पर एक यात्री और टिकट काउंटर की महिला क्लर्क के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यात्री ने आरोप लगाया है कि स्टाफ कथित 'ब्रोकर' को लाइन में खड़े अन्य यात्रियों पर प्राथमिकता दे रहा है। भोपाल रेलवे स्टेशन पर टिकट खिड़की पर एक यात्री ने महिला क्लर्क के साथ तीखी बहस की और उस पर टिकट वितरण में धांधली का आरोप लगाया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया गया, जिसके बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया। "प्रतीकात्मक फोटो: यात्री ने वीडियो कर साझा किए आरोप एक्स यूजर सुरज कुमार बौद्ध ने यह वीडियो साझा करते हुए इसे 'टिकट स्कैम' करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि लाइन में खड़े एक यात्री को नजरअंदाज करते हुए एक 'ब्रोकर' को पहले टिकट जारी कर दिया गया, जबकि वह व्यक्ति कतार में भी नहीं था। यूजर ने दावा किया, "यह स्टाफ और एजेंटों के बीच सांठगांठ को दिखाता है। हम इसके खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग करते हैं।" वीडियो में क्या दिख रहा है? वायरल वीडियो में एक यात्री महिला क्लर्क से सवाल करता दिख रहा है। ...