भोपाल मेट्रो का टाइमटेबल बदला, कल से लागू होंगे नए नियम
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मेट्रो सेवाओं के समय में संशोधन किया गया है। 3 अप्रैल से ट्रेनें सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक संचालित होंगी। यह बदलाव सिग्नलिंग प्रणाली से जुड़े शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के उद्देश्य से किया गया है। "प्रतीकात्मक फोटो: सीमित अवधि के लिए संशोधित शेड्यूल राजधानी में चल रही मेट्रो सेवाओं का समय 3 अप्रैल, शुक्रवार से बदल रहा है। अब मेट्रो ट्रेनें सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच ही यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगी। इससे पहले ये सेवाएं दोपहर 12 बजे से शाम 7:30 बजे तक चल रही थीं। अधिकारियों के अनुसार, आवश्यक तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद परिचालन समय को पुनः सामान्य किया जा सकता है। फिलहाल मेट्रो का संचालन सुभाष नगर स्टेशन से एम्स के बीच किया जा रहा है। इस मार्ग पर कुल आठ स्टेशन शामिल हैं। यह रूट शुरुआत से ही ट्रायल और सीमित संचालन के दायरे में चलाया जा रहा है। सुरंग निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद टीबीएम मशीन से खुदाई शुरू होगी मेट्रो परियोजना के तहत भूमिगत सुरंग बनाने का काम भी जल्द तेज होने वाला है। टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) अगले दो-तीन दिनों ...