संदेश

ai city लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भोपाल में 3700 एकड़ में नॉलेज एंड AI सिटी: BDA ने मांगे प्रस्ताव

चित्र
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के विस्तार को नई दिशा देते हुए भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने एयरपोर्ट और भौंरी क्षेत्र के पास करीब 3700 एकड़ भूमि में नॉलेज एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सिटी विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परियोजना के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) और डिजाइन तैयार कराने हेतु एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं।  "प्रतिनिधिक तस्वीर" परियोजना की प्रक्रिया अगले चरण में प्रवेश कर गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोपाल विकास प्राधिकरण ने इस संबंध में टेंडर जारी कर दिए हैं। इसका उद्देश्य डीपीआर और अन्य आवश्यक कार्यों को शीघ्र पूरा करना है, ताकि नॉलेज एंड एआई सिटी के निर्माण कार्य की शुरुआत की जा सके। विशेषज्ञों के अनुसार, यह परियोजना अब अपने अगले प्रशासनिक चरण में प्रवेश कर चुकी है, कॉन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (क्रेडाई) के अध्यक्ष मनोज मीक ने बताया कि 'कमाल का भोपाल' अभियान के तहत इस विजन को लंबे समय से उठाया जा रहा था। राज्य सरकार ने 13 नवंबर 2025 को इसे औपचारिक गति देते हुए नॉलेज एंड एआई सिटी विकसित करने की घो...