मुजफ्फरपुर: सड़क अपराध रोकने को सुबह-शाम पैदल गश्त करेगी पुलिस
बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में बढ़ती छिनतई और झपटमारी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने नई रणनीति अपनाई है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर 50 पुलिसकर्मियों की एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो शहर के प्रमुख स्थलों पर सुबह और शाम पैदल गश्त करेगी। "प्रतीकात्मक फोटो: बाइकर्स गैंग ने बढ़ाई चिंता शहर के विभिन्न इलाकों में पिछले कुछ समय से बाइक सवार अपराधी सक्रिय हैं। ये गिरोह मॉर्निंग वॉक के दौरान सुनसान सड़कों का फायदा उठाकर चेन, मोबाइल और अन्य सामान छीनने की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, पिछले दिनों में एक दर्जन से अधिक ऐसी वारदातें हो चुकी हैं। पुलिस की समीक्षा में सामने आया कि सुबह के समय गश्त बदलने में देरी हो जाती है। रात की गश्ती टीम थाने लौट जाती है और सुबह की गश्ती टीम के आने में समय लग जाता है। इसी अंतराल में अपराधी वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। इन जगहों पर होगी पैदल गश्त एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा और सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी की संयुक्त समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया। 50 सदस्यीय यह टीम निम्नलिखित स्थानों पर पैदल ग...