संदेश

Railway Accident लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रतलाम: चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में युवक की मौत, 4 लाख मिले

चित्र
मध्य प्रदेश के रतलाम रेलवे स्टेशन पर गोल्डन टेंपल मेल ट्रेन में चढ़ने के प्रयास के दौरान 40 वर्षीय एक यात्री की मौत हो गई। वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया, जिसके बाद वह ट्रेन के नीचे चला गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल को गाड़ी संख्या 12904 गोल्डन टेंपल मेल रतलाम स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 से रवाना हो रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की जगह में फंस गया। कुछ ही सेकंड बाद वह ट्रेन के नीचे आ गया। स्टेशन पर मौजूद सामान बेचने वाले दो लोगों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह बच नहीं सका। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें यह दर्दनाक घटना साफ देखी जा सकती है। मृतक की पहचान और उसके बैग से मिले 4 लाख रुपये पुलिस ने मृतक की पहचान दाऊद अयाज बेग (40) के रूप में की है। वह उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के जोगी नवादा के मूल निवासी थे और पिछले कुछ समय से महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब...