दिवाली-छठ पर रांची से पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने रांची और पूर्णिया कोर्ट के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन नंबर 08625 और 08626 नवंबर में तीन-तीन ट्रिप लगाएंगी। इससे झारखंड और बिहार के यात्रियों को घर आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

दिवाली और छठ के मौके पर ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने रांची से पूर्णिया कोर्ट के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 08625/08626 रांची-पूर्णिया कोर्ट-रांची स्पेशल का परिचालन नवंबर में तीन-तीन ट्रिप किया जाएगा, रेलवे की ओर से 30 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, ट्रेन संख्या 08625 रांची से प्रत्येक शुक्रवार को 6 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन शाम 6 बजे रांची से रवाना होगी और शनिवार सुबह 11:30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 08626 पूर्णिया कोर्ट से प्रत्येक शनिवार को 7 नवंबर से 21 नवंबर 2026 तक चलेगी। यह दोपहर 3 बजे पूर्णिया कोर्ट से खुलेगी और रविवार सुबह 9:45 बजे रांची पहुंचेगी।

ट्रेन के ठहराव और कोच की व्यवस्था

इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव रेलवे के जारी टाइम टेबल के मुताबिक, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, कतरासगढ़, धनबाद, जसीडीह, मधुपुर, देवघर, बांका, भागलपुर, सुल्तानगंज, बरियारपुर, मुंगेर, खगड़िया, मानसी, सहरसा, दौरम मधेपुरा और बनमनखी समेत अन्य स्टेशनों पर होगा, रेलवे के मुताबिक, ट्रेन में कुल 22 आईसीएफ कोच लगाए गए हैं। इनमें स्लीपर, जनरल और एसी श्रेणी के कोच शामिल हैं। यात्रियों के लिए पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था भी की जाएगी। यह पहल दिवाली और छठ के दौरान बिहार आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत देने वाली है।

Author

  • अनामिका गुप्ता

    मैं अनामिका गुप्ता, एक पत्रकार हूँ। पिछले 5 वर्षों में मैंने ब्रेकिंग, राजनीति, अपराध, सामाजिक, मनोरंजन, टेक्नोलोजी, खेल, विज्ञान, वित्त एवं निवेश और प्रौद्योगिकी मुद्दों और फीचर स्टोरीज़, हर विधा में काम किया है। जटिल मामलों को सरल भाषा में समझाना मेरी कला है और निष्पक्ष रिपोर्टिंग मेरी पहचान। इस वेबसाइट पर मैं पाठकों तक सच्चाई पहुँचाने का काम करती हूँ।

📢 Sponsored
Property Advertisement