भोपाल के थिएटर आर्टिस्ट और अभिनेता जुनैद हिंदुस्तानी रंगबाज सीजन 4 में मोहित रैना के साथ एक्शन सीन में नजर आएंगे। पिछले सात साल से भोपाल में थिएटर और कैमरे पर काम कर रहे जुनैद ने मेडिकल की पढ़ाई छोड़कर अभिनय का रास्ता चुना है।
भोपाल के थिएटर आर्टिस्ट और अभिनेता जुनैद हिंदुस्तानी ने बताया वह जल्द ही वेब सीरीज रंगबाज के चौथे सीजन में नजर आने वाले हैं। जुनैद हिन्दुस्तानी से मुताबिक, इस सीरीज में वह अभिनेता मोहित रैना के साथ एक्शन सीन में काम करेंगे। जुनैद पिछले सात साल से भोपाल में थिएटर और कैमरे पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं, 16 अगस्त 1995 को भोपाल में जन्मे जुनैद ने सीबीएसई और एमपी बोर्ड से 12वीं पास करने के बाद मेडिकल की पढ़ाई शुरू की थी। लेकिन बचपन से अभिनय में रुचि रखने के कारण उन्होंने इसे छोड़कर एक्टिंग को अपना पेशा बनाया। 2018 में मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की और मिस्टर एमपी का खिताब भी जीता।

थिएटर से वेब सीरीज तक का सफर
जुनैद के अनुसार, थिएटर से अभिनय की शुरुआत की। उन्होंने 20 से अधिक स्टेज पर काम किया और कई नाटकों का निर्देशन भी किया। 26 मार्च 2025 को मुंशी प्रेमचंद के नाटक “कफन” का निर्देशन करने पर उन्हें बेस्ट प्ले डायरेक्शन का अवार्ड मिला। 20 मार्च 2025 को “मारे गए गुलाफाम” नाटक में भी उन्होंने अभिनय किया।
इसके अलावा वे अमेजन प्राइम की पंचायत सीजन 2 और सीजन 5, स्त्री-2, पटना शुक्ला तथा आने वाली फिल्म उद्घोष में भी काम कर चुके हैं। उद्घोष में वे टीआई रणविजय नामक पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं। पान पर्दा ज़र्दा नाम की सीरीज भी जल्द रिलीज होने वाली है। जुनैद की पहचान मुख्य रूप से पुलिस अफसर के रोल से बनी है, और अब वह रंगबाज सीजन 4 में मोहित रैना के साथ एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं।

रंगबाज वेब सीरीज के कुल 3 सीजन रिलीज हो चुके हैं।
• सीजन 1: 2018 में रिलीज
• सीजन 2 (रंगबाज फिर से): 2019 में रिलीज
• सीजन 3 (रंगबाज: डर की राजनीति): 2022 में रिलीज
सीजन 4 की घोषणा 2026 में हो चुकी है। इसमें मोहित रैना लीड रोल में हैं और शूटिंग शुरू हो गई है। यह अभी रिलीज नहीं हुआ है, जल्द आने वाला है, रंगबाज सीजन 4 की अभी तक कोई आधिकारिक और फिक्स रिलीज डेट घोषित नहीं हुई है, ZEE5 के अनुसार यह 2027 की शुरुआत (Early 2027) में रिलीज होने की उम्मीद है, शूटिंग अगस्त-सितंबर 2026 में भोपाल में शुरू हुई थी, नवंबर 2026 तक शेड्यूल पूरा करने का प्लान था, मोहित रैना लीड रोल में हैं और निर्देशन रंजन चंदेल कर रहे हैं।







