उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में रावण के पुतले में पटाखे लगाते समय अचानक विस्फोट हो गया। हादसे में तीन लोग घायल हुए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है।
गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के लाजपत नगर स्थित शनि चौक के पास रावण के पुतले में पटाखे लगाए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, पुलिस के अनुसार मौके पर पटाखे बनाने का काम नहीं हो रहा था। पिलखुवा से मंगाए गए पटाखों को रावण के पुतले के अंदर लगाया जा रहा था। इसी प्रक्रिया के दौरान विस्फोट हो गया।
पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि पटाखे पिलखुवा से मंगाए गए थे और उन्हें पुतले में फिट किया जा रहा था। तभी धमाका हो गया, एहतियातन मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।







