भोपाल: पूजन सामग्री लेकर लौट रहे पुजारी समेत दो लोगों को कार ने रौंदा, एक की मौत

भोपाल के बैरसिया इलाके में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी, जिससे एक पुजारी की मौत हो गई और उनका साथी गंभीर रूप से घायल है। आरोपी कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भोपाल: पूजन सामग्री लेकर लौट रहे पुजारी समेत दो लोगों को कार ने रौंदा, एक की मौत

 “प्रतिनिधिक तस्वीर”

बाइक सवार पूजन सामग्री लेकर लौट रहे थे

यह घटना शुक्रवार शाम की है। 28 वर्षीय संजू शर्मा, जो बरेला खेड़ा, बैरसिया के रहने वाले थे और पूजा-पाठ का काम करते थे, अपने एक साथी के साथ बैरसिया मार्केट से पूजन सामग्री खरीदकर घर लौट रहे थे।

कार ने पीछे से मारी टक्कर, बाइक 50 मीटर घिसटी

घर के पास मुख्य मार्ग पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार रेनॉल्ट क्विड कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे के बाद कार सड़क से उतरकर एक खेत में जा पलटी घटना के बाद आरोपी चालक फरार, बताया जा रहा है कि कार चालक अकेला था और वह गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घायल पुजारी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे में गंभीर रूप से घायल संजू शर्मा को अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार तड़के इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके साथी रणवीर की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

पांच साल पहले हुई थी शादी, तीन साल का बेटा

संजू शर्मा की शादी को पांच साल ही हुए थे। उनका तीन साल का एक बेटा है। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। बैरसिया थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मुजफ्फरपुर: 13 साल बाद मिली लापता नाबालिग, अब चार बच्चों की मां

Author

  • कुछ खबरें के संस्थापक, संपादक और CEO के रूप में, वे वेबसाइट की संपादकीय नीति, कंटेंट गुणवत्ता और तथ्य-जांच प्रक्रिया का नेतृत्व करते हैं। उनकी देखरेख में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समाचार, व्यवसाय, शेयर बाजार, क्रिप्टोकरेंसी, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन, खेल और सरकारी योजनाओं सहित विभिन्न विषयों पर विश्वसनीय एवं शोध-आधारित सामग्री प्रकाशित की जाती है। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद जानकारी सरल भाषा में पहुँचाना तथा उच्च संपादकीय मानकों को बनाए रखना है।

Leave a Comment