बेगूसराय में जमीन विवाद में गोलीबारी, चार घायल

बेगूसराय के चंदवारा गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद गोलीबारी की घटना में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

बिहार के बेगूसराय जिले में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में चार लोगों के घायल होने की खबर है। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव की बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, चंदवारा गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि एक पक्ष ने जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया, जिसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें चार लोगों को गोली लगी।

पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलने के बाद बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनीष और सदर डीएसपी आनंद पांडे भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है, सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद को घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।

Author

  • इसरत फातिमा 7 वर्षों के अनुभव वाली एक पेशेवर पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं। वह राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समाचार, राजनीति, व्यवसाय, शेयर बाजार, क्रिप्टोकरेंसी, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सरकारी योजनाओं सहित विभिन्न विषयों पर शोध-आधारित लेख लिखती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी सरल भाषा में पहुँचाना है।

📢 Sponsored
Property Advertisement