सागर में रिहायशी परिसर से अवैध व्यावसायिक विस्फोटक बरामद, पुलिस ने छापा मारा

मध्य प्रदेश के सागर जिले में बहेरिया थाना पुलिस ने ग्राम मझुआ स्थित एक रिहायशी परिसर पर छापा मारकर भारी मात्रा में व्यावसायिक विस्फोटक सामग्री जब्त की है। यह परिसर मैगजीन संचालक दुलीचंद पटेल का बताया जा रहा है। पुलिस को अवैध जमाव और बिक्री की सूचना मिली थी। जांच में दो अन्य संदिग्धों के नाम भी सामने आए हैं।

मध्य प्रदेश के सागर जिले में बहेरिया थाना क्षेत्र की कर्रापुर चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम मझुआ में पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि मैगजीन संचालक दुलीचंद पटेल के रिहायशी परिसर में गैरकानूनी तरीके से व्यावसायिक विस्फोटक जमा कर बेचे जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने परिसर में दबिश दी और सघन तलाशी ली।

तलाशी में मिली पेटियों में छिपा विस्फोटक

तलाशी के दौरान घर के अंदर रखी पेटियों से भारी मात्रा में व्यावसायिक विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। पुलिस के अनुसार यह सामान्य आतिशबाजी या पटाखों का पदार्थ नहीं है। यह खदानों या निर्माण कार्यों में ब्लास्टिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला उच्च क्षमता का कमर्शियल एक्सप्लोसिव है, पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बरामद सामग्री अलग-अलग कंपनियों और विभिन्न लॉट की है। इसमें एटीएमएम की फ्रॉड वाली पेटियां और एक इंच मोटर वाले छोटे आकार के विस्फोटक भी शामिल पाए गए हैं, पुलिस ने विस्फोटक को नियंत्रण में ले लिया है। विशेषज्ञ जल्द ही इसकी क्षमता और संभावित नुकसान का आकलन करेंगे। पुलिस ने दुलीचंद पटेल के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

दो अन्य संदिग्धों की जांच तेज

प्रारंभिक पूछताछ में दो अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस इन दोनों संदिग्धों की भूमिका की विस्तृत जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक बिना किसी नेटवर्क के एकत्रित नहीं किया जा सकता था, पुलिस की टीमें अब सप्लाई चेन और स्रोत की जांच कर रही हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि सामग्री कहां से मंगवाई गई थी और इसे किन लोगों को बेचा जाना था। बरामद विस्फोटक के लॉट नंबर और अन्य विवरणों का सत्यापन पूरा होने के बाद जब्ती की औपचारिक कार्रवाई होगी।

Author

  • इसरत फातिमा

    इसरत फातिमा 7 वर्षों के अनुभव वाली एक पेशेवर पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं। वह राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समाचार, राजनीति, व्यवसाय, शेयर बाजार, क्रिप्टोकरेंसी, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सरकारी योजनाओं सहित विभिन्न विषयों पर शोध-आधारित लेख लिखती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी सरल भाषा में पहुँचाना है।

📢 Sponsored
Property Advertisement