जमुई में ई-रिक्शा की बैटरी फटी, 12वीं की छात्रा बुरी तरह झुलसी

जमुई के महिसौरी इलाके में शुक्रवार को एक ई-रिक्शा की बैटरी में शॉर्ट सर्किट के बाद विस्फोट हुआ। हादसे में चार लोग घायल हुए। इनमें 12वीं कक्षा की छात्रा नेहा कुमारी करीब 80 प्रतिशत झुलस गईं। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर है। चालक घटना के बाद फरार हो गया।

जमुई शहर के महिसौरी इलाके में शुक्रवार को एक ई-रिक्शा में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण बैटरी में विस्फोट हुआ। इस हादसे में ई-रिक्शा पर सवार चार लोग घायल हुए। घायलों में 12वीं कक्षा की छात्रा नेहा कुमारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। वह करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गईं। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इलाज कर रहे डॉक्टर नीरज साव के अनुसार छात्रा की हालत बेहद गंभीर है और बचने की संभावना कम है। एक अन्य घायल खतरे से बाहर हैं।

घटना कैसे हुई

जानकारी के अनुसार, कुछ छात्राएं कोचिंग से पढ़ाई कर घर लौट रही थीं। वह ई-रिक्शा की पिछली सीट पर बैठी थीं। इसी दौरान वाहन से धुआं निकलने लगा। छात्राओं ने चालक को इसकी जानकारी दी, आरोप हैं लेकिन चालक के कान में हेडफोन लगा हुआ था। वह उनकी बात पर ध्यान नहीं दे पाए। कुछ देर बाद बैटरी में विस्फोट हो गया और रिक्शा में आग लग गई, विस्फोट से पहले कुछ लोग वाहन से कूदकर बच गए। पिछली सीट पर बैठी नेहा कुमारी आग की चपेट में आ गईं। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया। फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया।

चालक फरार

घटना के बाद ई-रिक्शा का चालक मौके से फरार हो गया। शुरुआती जानकारी में शॉर्ट सर्किट और बैटरी विस्फोट को हादसे का कारण बताया जा रहा है। छात्राओं के अनुसार आग लगने से पहले वाहन से धुआं निकल रहा था।

Author

  • इसरत फातिमा 7 वर्षों के अनुभव वाली एक पेशेवर पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं। वह राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समाचार, राजनीति, व्यवसाय, शेयर बाजार, क्रिप्टोकरेंसी, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सरकारी योजनाओं सहित विभिन्न विषयों पर शोध-आधारित लेख लिखती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी सरल भाषा में पहुँचाना है।

📢 Sponsored
Property Advertisement