प्रयागराज में अखिलेश यादव और अतीक अहमद की तस्वीरों वाले पोस्टर लगे

प्रयागराज में रविवार देर रात सपा प्रमुख अखिलेश यादव और अतीक अहमद समेत कई नेताओं की तस्वीरों वाले पोस्टर लगाए गए। पोस्टरों पर ‘माफियाराज और अखिलेश, लूट लिया था पूरा प्रदेश’ जैसे नारे थे। सोमवार सुबह पोस्टर सामने आने के बाद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। पार्टी ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

प्रयागराज में रविवार देर रात शहर के कई प्रमुख स्थानों पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव, अतीक अहमद और कुछ अन्य नेताओं की तस्वीरों वाले पोस्टर लगाए गए। इन पोस्टरों पर ‘माफियाराज और अखिलेश, लूट लिया था पूरा प्रदेश’ जैसे नारे लिखे थे, सोमवार सुबह ये पोस्टर सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। सपा नेताओं ने इसे पार्टी की छवि खराब करने की कोशिश बताया और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

पार्टी नेताओं का कहना है कि अगर किसी व्यक्ति पर आरोप हैं तो उसके लिए कानून और न्यायालय की प्रक्रिया उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि राजनीति में रोजगार, किसानों की आय, पेपर लीक, प्रतियोगी छात्रों के आंदोलन, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था जैसे जनमुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए, सपा कार्यकर्ताओं ने कुछ जगहों से पोस्टर हटा दिए। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये पोस्टर किसने लगवाए। सपा नेताओं ने प्रशासन से जिम्मेदार लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।

Author

  • मैं अनामिका गुप्ता, एक पत्रकार हूँ। पिछले 5 वर्षों में मैंने ब्रेकिंग, राजनीति, अपराध, सामाजिक, मनोरंजन, टेक्नोलोजी, खेल, विज्ञान, वित्त एवं निवेश और प्रौद्योगिकी मुद्दों और फीचर स्टोरीज़, हर विधा में काम किया है। जटिल मामलों को सरल भाषा में समझाना मेरी कला है और निष्पक्ष रिपोर्टिंग मेरी पहचान। इस वेबसाइट पर मैं पाठकों तक सच्चाई पहुँचाने का काम करती हूँ।

📢 Sponsored
Property Advertisement